Star Ceremony : हल्द्वानी-अल्मोड़ा में पदोन्नत उप निरीक्षकों का अलंकरण

सीएनई रिपोर्टर हल्द्वानी/अल्मोड़ा Promoted sub-inspectors in police department नैनीताल पुलिस में 02 तथा अल्मोड़ा में 01 पुलिस उप निरीक्षक के निरीक्षक बनने पर पदोन्न​त अधिकारियों…

पुलिस विभाग में पदोन्नत उप निरीक्षकों का स्टार अलंकरण

सीएनई रिपोर्टर हल्द्वानी/अल्मोड़ा

Promoted sub-inspectors in police department

नैनीताल पुलिस में 02 तथा अल्मोड़ा में 01 पुलिस उप निरीक्षक के निरीक्षक बनने पर पदोन्न​त अधिकारियों के कंधों में स्टॉर लगा उन्हें अलंकृत किया गया। साथ ही एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट व एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

नैनीताल पुलिस के 02 उपनिरीक्षक सुश्री लता जोशी व हरीश प्रसाद का आज एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा उनके कंधों में स्टार लगाकर अलंकृत किया गया। साथ ही दोनों अधिकारियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा भी अधिकारियों को स्टार लगाए गए और बधाई दी गई।

अल्मोड़ा। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड, देहरादून द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह बिष्ट को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बिष्ट को उप निरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर उनके कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर बधाई व शुमकामनाएं दी गई।

पूरी ख़बर विस्तार से पढ़ें – Read Full News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *