HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : पहाड़ों में जबरदस्त बारिश, मलारी में हिमखंड टूटा, दहशत

बिग ब्रेकिंग : पहाड़ों में जबरदस्त बारिश, मलारी में हिमखंड टूटा, दहशत

Glacier Burst, Avalanche in Chamoli: चमोली जनपद अंतर्गत भारी बारिश के बीच नीति घाटी के चीन सीमा से सटे मलारी में हिमखंड टूटने की खबर आई है। ग्लेशियर टूटने से हो रहे हिमस्खलन के बाद लोगों में जबरदस्त दहशत है। हालांकि, किसी किस्म के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि मौसम विभाग ने सतर्क रहने को कहा है।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है कि जोशीमठ से आगे नीति घाटी के मलारी में हिमखंड आज टूटा है। यह हादसा भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के पास हुआ है। यहां ग्लेश्यिर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर कुंती नाले में समा गया है। जिसके बाद एवलॉन्च से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है। बता दें कि आज मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का गुबार दिखाई दिया। मलारी गांव में ऐसा पहले भी हुआ है।

इधर मौसम विज्ञान केंद्र से मिली सूचना के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल में भारी बारिश चल रही है। देर शाम तक या कल मंगलवार सुबह तक बर्फबारी की संभावना भी है। अल्मोड़ा में दोपहर से काफी बारिश है और आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में बर्फबारी का माहौल बनने लगा है। उधर केदारनाथ धाम में जबरदस्त बर्फबारी की सूचना है। यहां 6 फीट तक बर्फ जम गई है।

Click – Weather Alert In Uttarakhand

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments