शिक्षा विभाग : 50 प्रशासनिक अधिकारियों को मिला पदोन्नति का लाभ
सीएनई रिपोर्टर, देहरादून।
ADVERTISEMENTS
Promotion of 50 administrative officers in Education Department
बेसिक शिक्षा में 50 प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदस्थापना के लिए कार्मिकों की आज देहरादून में काउंसलिंग संपन्न हो गई है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पदों पर पदोन्नति में पदस्थापना हेतु प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 50 प्रशासनिक अधिकारियों को काउंसलिंग हेतु आमंत्रित किया गया है। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड देहरादून में आज 11 बजे से काउंसलिंग शुरू हुई थी। पदोन्नति का यह आदेश प्रभारी अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून रघुनाथ लाल आर्य ने जारी किया है। नीचे देखिये पदोन्नत किए गए प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी सूची –
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।