HomeBreaking NewsBig Breaking : एसएसपी कुंवर ने किया दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव...

Big Breaking : एसएसपी कुंवर ने किया दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित, यह था इनका अपराध…..…..

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के बेहद सख्त व कर्तव्यनिष्ठ एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एक बार फिर पुलिस सेवा और कानून के विपरीत कार्य करने वाले दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

निलंबित किये गये रम्पुरा और दूसरा बन्नाखेड़ा चौकी में तैनात इन सिपाहियों में से एक युवक की पिटाई और दूसरा लकड़ी चोरों से बातचीत करने का आरोपी है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के अनुसार गत 20 जुलाई को रम्पुरा चौकी में तैनात कांस्टेबल अशोक नाथ को डायल 112 के माध्यम से एक सूचना मिली थी। इसके बाद कांस्टेबल ने रम्पुरा निवासी विजेन्द्र शर्मा पुत्र महेन्द्र पाल शर्मा को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया। जहां निगरानी ड्यूटी के दौरान विजेन्द्र शर्मा की पिटाई व दुर्व्यवहार किया गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : बच्चा पैदा होते ही झाड़ियों में फेंक आई महिला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, पूछताछ में खुला यह राज…..

उन्होंने बताया कि वहीं कांस्टेबल सुनील चौहान पर भी गम्भीर आरोप है। उस पर चौकी बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर में तैनाती के दौरान लकड़ी चोरों से सांठगांठ की थी। दोनों मामलों की अलग—अलग जांच में मामले सही साबित हुए। अतएव दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर अपराध नियंत्रण, ड्यूटी के प्रति ईमानदारी और साफ—स्वच्छ व तेज—तर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं। अब तक वह जहां भी तैनात रहे उन्होंने अपराधियों ही नही, कर्तव्य सही ढंग से नही निभाने वाले पुलिस कर्मियों पर भी बेहिचक कार्रवाई की है।

अमरनाथ में बादल फटने के बाद सिंध नदी में बाढ़ के हालात, किश्तवाड़ में अब तक बरामद हुए 7 शव, कई लापता

उत्तराखंड मौसम अपडेट : अगले चार दिन जमकर बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments