HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर

हल्द्वानी न्यूज: 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, लामाचौड़ में होगा आयोजन

CNE REPORTER, हल्द्वानी। समाज सेवा की भावना को समर्पित स्व. कौस्तुभ पडालिया (समाजसेवी) की स्मृति में हल्द्वानी में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

ADVERTISEMENTSAd

रक्तदान शिविर का आयोजन बद्रीदत्त पडालिया सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर, लामाचौड़, हल्द्वानी परिसर में किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।

शिविर के आयोजक कमल पडालिया (पूर्व ग्राम प्रधान, जयपुर पडली) ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

शिविर के दौरान अनुभवी चिकित्सकों और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की देखरेख में सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में रक्त संग्रह किया जाएगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को सम्मान पत्र एवं प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

आयोजकों ने आम जनता से इस पुनीत कार्य में भाग लेकर मानवता की सेवा करने का आग्रह किया है।

संपर्क सूत्र:
📞 7417769370
📞 9639469270

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments