HomeUttarakhandNainitalHaldwani News : एसएसपी ने किया हंस फाउंडेशन के सदस्यों को सम्मानित

Haldwani News : एसएसपी ने किया हंस फाउंडेशन के सदस्यों को सम्मानित

Haldwani। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने हंस फाउंडेशन कोटद्वार के सदस्यों को सम्मानित किया है। हंस फाउंडेशन लंबे समय से जरूरतमंदों की सेवा में जुटी हुई है। उनके द्वारा पका हुआ भोजन वितरण के बाद अब संस्था राशन भी वितरित कर रही है।

कोविड कर्फ्यू के दौरान हंस फाउंडेशन कोटद्वार के सदस्य चांद मोला बख्श व तारा दत्त जोशी जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए भोजन पुलिस को उपलब्ध कराते रहे। जिसके तहत प्रतिदिन 500 पैकेट भोजन जरूरतमंदों को वितरित किए गए। इस कार्य में कोतवाल मनोज रतूड़ी व अन्य पुलिसकर्मी मेहनत से लगे हुए थे। इधर कोविड कर्फ्यू में ढ़ील के बाद हंस फाउंडेशन पुलिस के सहयोग से राशन किट वितरित करा रही है। कोतवाली पुलिस को फाउंडेशन ने 1000 किट प्रदान की हैं।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि इन राशन किटों को गरीबों, मजदूरों व जरूरतमंदों को वितरित किया गया। इसके अलावा कोरोना संक्रमण काल में फाउंडेशन की ओर से कोतवाली पुलिस को चार लाख रूपये के पीपीई किट, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, सेनिटाईजर, मास्क, ऑक्सीमीटर, स्टीम नेबुलाइजर आदि उपकरण प्रदान किए गए। साथ ही हंस फाउंडेशन ने कोतवाली में 500 लीटर का आरओ, वाटर कूलर व बैरक के मोर्डनाइजेशन हेतु प्रस्ताव भी मांगा है। प्रस्ताव उपलब्ध कराने पर यह कार्य फाउंडेशन स्वयं कराएगी। समाज हित में किए गए इन कार्यों के लिए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने फाउंडेशन के सदस्य चांद मोला बख्श व तारा दत्त जोशी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

अल्मोड़ा : द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक की फर्जी मेल आईडी बनने से मचा हड़कंप, फेक आईडी से दर्जन शिक्षकों को आई ई—मेल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

हेल्थ बुलेटिन : आज प्रदेश में 264 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल

डाउनलोड करे PDF File : UKSSSC ने इन 513 पदों पर निकली नियुक्त्यिां

उत्तराखंड ब्रेकिंग : अस्मत के लुटेरे से बचाने आये दो मददगारों ने ही कर दिया दुष्कर्म, महिला ने कोतवाली में लिखाई रपट

10वीं-11वीं के नंबरों के आधार पर बनेगा CBSE Board का रिजल्ट, नतीजों की तारीख भी घोषित

Uttarakhand : खरीदना था “साइबेरियन हस्की”, मिल गया “साइबर ठग”, Online dog delivery के नाम पर 02 लाख की ठगी

Uttarakhand : खाई में समाया मैक्स वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments