अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने हेतु एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणाके निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस टीम कर्तव्य निष्ठता से ड्यूटी एवं निःस्वार्थ भाव से सेवा करने में जुटी है। ड्यूटी में तत्परता एवं मानवीय कार्यो को देखते हुए गत दिवस नमित जोशी अल्मोड़ा ने एसएसपी अल्मोड़ा को कोरोना वाॅरियर्स एवं उनकी मानवीय सेवा हेतु, कोरोना संक्रमण के बीच अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहने के लिए शुभकामना संदेश पत्र, आभार पत्र, मास्क एवं बैच देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि समस्त पुलिस कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना संकट की घड़ी में लगातार अपनी सेवा एवं मानवता का धर्म निभा रहे हैं। पुलिस परिवार के उज्जवल भविष्य एवं कोरोना से लड़ने की ताकत देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पुलिस का मनोबल बढ़ाया गया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


