HomeUttarakhandBageshwarएसएसजे विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक पर विद्यार्थियों की उपेक्षा का आरोप

एसएसजे विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक पर विद्यार्थियों की उपेक्षा का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक पर विद्यार्थियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने शीघ्र परीक्षाफल घोषित करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बीडी पांडे कैंपस में अभाविप कार्यकर्ताओं ने निदेशक को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बीए, बीएससी, बीकाम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दो माह पहले हो गईं हैं, लेकिन अभी तक परीक्षफल घोषित नहीं हो सका है। जिसके कारण विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जबकि विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। विद्यार्थियों के परीक्षाफलों में अनेक त्रुटियां चल रही हैं। जिस कारण उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर बबलू मेहरा, उमेश शाही, हरेंद्र दानू, शिवानी परिहार, हरीश आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments