HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : एनएसयूआई ने धूमधाम से मनाया 55वां स्थापना दिवस

बागेश्वर : एनएसयूआई ने धूमधाम से मनाया 55वां स्थापना दिवस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने अपना 55 वां स्थापना दिवस मनाया। बीडी पांडे कैंपस में छात्राओं ने जूस वितरित किया। पौधा रोपण कर प्रकृति को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। कहा कि छात्र हितों को लेकर एनएसयूआइ संकल्पकृत है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बुधवार को एनएसयूआई ने स्थापना दिवस पर बीडी पांडे कैंपस में विद्यार्थियों को जूस पिलाया। कैंपस में पौधारोपण किया। अमरुद, बांज, फल्यांट समेत फूल लगाए। परिसर को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।

छात्रों ने कहा कि बिना पेड़ पौधों के जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि अधिकाधिक पौधे लगाएं। इस अवसर पर सागर जोशी, राहुल, लक्ष्य मेहता, प्रेम दानू, बसंत कुमार, चंचल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments