सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा में ढूंगाधारा स्थित आयकर भवन के पास एक कार ने बाइक सवार एसएसबी जवान को टक्कर मार दी। जिसे गंभीर हालत में एसएसबी जवान को यहां जिला अस्पताल में लाया गया। मगर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए जवान को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ढूंगाधारा स्थित आयकर भवन के समीप एसएसबी जवान महेश कुमार (31 वर्ष) अपनी बाइक से गुजर रहे थे। इसी बीच कार संख्या एचआर 26 ईजी 0024 ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे जवान बाइक समेत धड़ाम से गिर पड़ा। इसी बीच राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डा. सौरभ जोशी ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।