HomeNationalश्रीनगर : मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए।

ADVERTISEMENTSAd

अधिकारियों ने बताया कि शोपियां के चौगाम इलाके में मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की टीम घेराबंदी एवं तलाश अभियान चला रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान शुरू मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।”

मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला-बारूद सहित विस्फोटक सामग्री बरामद। अभियान जारी है।” दक्षिण कश्मीर में शुक्रवार से यह दूसरी मुठभेड़ है।

मान गए रूठे : अब इस्तीफा नहीं देंगे, हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काऊ

उत्तराखंड : एक क्लिक में पढ़े धामी कैबिनेट में हुए 41 फैसले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments