HomeUttarakhandAlmoraडोबा में श्रीमद्भागवत, कथावाचन कर रहे साहित्याचार्य विमल गुरुरानी

डोबा में श्रीमद्भागवत, कथावाचन कर रहे साहित्याचार्य विमल गुरुरानी

अल्मोड़ा। मां वैष्णो देवी मंदिर डोबा में संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ हो गया है। द्वितीय दिवस कथावाचक साहित्याचार्य विमल गुरुरानी ने राजा परीक्षित की कथा का वर्णन किया। सांयकाल आरती व प्रसाद वितरण हुआ।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि ग्राम सभा डोबा देवी मंदिर परिसर में भागवत का शुभारम्भ गत दिवस महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुआ। भागवत महापुराण की मुख्य आयोजक भगवती गुरुरानी पत्नी स्व. देवकी नंदन गुरुरानी हैं।

भागवत कथा के आयोजन में आज दूसरे दिन की कथा में कथा वाचक श्री धाम वृंदावन के आचार्य विमल गुरुरानी ने भगवान के अवतार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने राजा परीक्षित की कथा का वर्णन किया। लोगों को समाज में अपने माता पिता के प्रति अच्छा व्यवहार करने को कहा।

मुख्य यजमान कृष्ण चन्द्र गुरुरानी और उनकी धर्म पत्नी माया गुरुरानी ने तमाम भक्तगणों से कथा में पधारने की अपील की। हवलबाग ब्लाक के अंतर्गत व नैनीताल जिले के सीमावर्ती गांव के क्षेत्र में स्थित डोबा में यह आयोजन चल रहा है। आज लगभग 1500 से अधिक श्रद्धालुजन पहूंचे। 26 सितंबर को हवन व भंडारे का आयोजन होना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिर रचा इतिहास, नव संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments