HomeUttarakhandAlmoraएपीएस अल्मोड़ा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया खेल दिवस, अलंकरण समारोह का...

एपीएस अल्मोड़ा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया खेल दिवस, अलंकरण समारोह का आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। प्रति वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाने वाला खेल दिवस आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक सुरेश भोज द्वारा विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन व उनकी उपलब्धियों से परिचित कराते हुए खेलों का जीवन में महत्व बताया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
एपीएस अल्मोड़ा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया खेल दिवस
एपीएस अल्मोड़ा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया खेल दिवस

विद्यालय के गांधी, टैगोर, आजाद और रमन सदन के मध्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांधी, टैगोर सदन की संयुक्त टीम ने तीन में से दो सैट जीत कर रोलिंग ट्रॉफी हासिल की। विद्यालय में आज ही के दिन अलंकरण समारोह भी आयोजित किया गया। इस समारोह में विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को विभिन्न अलंकरणों से नवाजा गया और उन्हें सम्बन्धित जिम्मेदारियां सौंपी गई।

समारोह में गर्व पाण्डेय को हेड बॉय तथा वैष्णवी जोशी को हेड गर्ल चुने जाने पर अलंकृत किया गया। साथ ही अनन्या गौतम, साहिल शरद, दिया तिवारी, राहुल चौहान सहित अन्य विद्यार्थियों को भी अलंकृत किया गया। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने अलंकृत विद्यार्थियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए विद्यालय के समग्र विकास में उनकी भूमिका स्पष्ट की तथा खेल दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल तथा शिक्षा एक दूसरे के पूरक हैं और खेलों की तरह शिक्षा को भी जोश के साथ अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर हम जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments