रेलिंग तोड़ गंगा में जा गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो
हरिद्वार। यहां ओम घाट में देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलिंग तोड़ गंगा में जा गिरी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ADVERTISEMENTS
प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकराचार्य चौक पर तिरछे पुल के पास देर रात एक स्कॉर्पियो रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रेलिंग तोड़ गंगा में जा गिरी। इस बीच स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो सवार सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कार सवार सभी लोग मेरठ के निवासी बताए जा रहे हैं। उन्हें रात को ही अस्पताल भर्ती करा दिया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। संयोग से जिस वक्त यह हादसा हुआ तब उस जगह गंगा का बहाव तेज नहीं था। अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।