HomeUttarakhandAlmoraगणतंत्र दिवस: अल्मोड़ा पुलिस लाइन में भव्य परेड से जवानों ने दिखाया...

गणतंत्र दिवस: अल्मोड़ा पुलिस लाइन में भव्य परेड से जवानों ने दिखाया जज्बा, डीएम वंदना ने ली परेड की सलामी, प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल, एसएसपी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज पुलिस लाइन अल्मोड़ा में भव्य परेड का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वंदना​ सिंह ने इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली। कर्णप्रिय बैंड धुन के साथ परेड में जवानों पूरे जोश—खरोस से उच्च कोटि का प्रदर्शन किया। वहीं परेड व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
पुलिस लाइन अल्मोड़ा में परेड का भव्य दृश्य।

गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में कोविड गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखते हुए भव्य पुलिस परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान पर प्रकाश डाला और कहा कि संविधान ने देश के सभी नागरिकों को अधिकारों देने के साथ ही उनके मौलिक कर्तव्य निर्धारित किए हैं। हमें अपने अधिकारों का प्रयोग इस प्रकार करना चाहिए कि दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन नहीं होने पाए। उन्होंने आगामी चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही कोविड गाइड लाइन व निर्देशों का पालन करने की अपील की। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मुख्य अतिथि/जिलाधिकारी वंदना सिंह का स्वागत किया। तदोपरान्त मुख्य अतिथि ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पुलिस लाइन अल्मोड़ा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते कलाकार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलायी तथा अपने संबोधन में कहा कि सबसे बड़ी जिम्मेदारी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराना है। एसएसपी अल्मोड़ा ने इस मौके पर उत्कृष्ट/विशिष्ट कार्य कर जनपद पुलिस का नाम रोशन करने पर मेडल से सम्मानित होने पर अल्मोड़ा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। इधर पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला तथा रानीखेत में पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चन्द ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों व फायर स्टेशन प्रभारियों ने अपने—अपने क्षेत्रान्तर्गत ध्वजारोहण किया।

पुलिस लाइन अल्मोड़ा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते कलाकार।

परेड में नागरिक पुलिस /सशस्त्र पुलिस व होमगार्ड की एक—एक टोली, 02 टोली एनसीसी (बालक/बालिका) ने प्रतिभाग किया। 13 सिख रेजीमेंट के बैण्ड की धुन के साथ कदम से कदम मिलाते हुए जवानों द्वारा बड़े उत्साह व जोश के साथ मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि एवं मंच में आसीन अतिथियों को सलामी दी। परेड में सम्मिलित जवानों द्वारा उच्च कोटि का प्रदर्शन कर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। परेड के बाद सांस्कृतिक टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिसने सभी का मन मोह लिया।

उन्होंने जनपद के पुलिस कार्मिकों द्वारा कोविड एवं आगामी चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए जा रहे योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक दीपा एवं हेड कांस्टेबिल संतोष उप्रेती ने किया। कार्यक्रम में डीएफओ महातिम यादव, पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला, राजीव कुमार टम्टा पुलिस उपाधीक्षक संचार, ओशिन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन समेत विभिन्न पुलिस ​अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments