HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : समाजसेवी प्रकाश रावत व गीता मेहरा ने कोरोना ​सुरक्षा...

Almora News : समाजसेवी प्रकाश रावत व गीता मेहरा ने कोरोना ​सुरक्षा के उपकरणों व अन्य सामग्रियों का किया नि:शुल्क वितरण, विशेष सावधानी बरतने की अपील

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी प्रकाश रावत व गीता मेहरा की ओर से आज कोरोना काल में प्रथम सुरक्षा के काम आने वाले उपकरण व सामग्रियों का नि:शुल्क वितरण ग्राम सरकार की आली में किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

डाउनलोड करे PDF File : UKSSSC ने इन 513 पदों पर निकली नियुक्त्यिां

समाज सेवक प्रकाश रावत व जिला महासचिव कांग्रेस गीता मेहरा के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम जरुरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री जनहित में नि:शुल्क वितरित की गई। इस मौके पर प्रकाश रावत ने आम जन से आग्रह किया कि वह कोरोना काल में आवश्यक सावधानी बरतें। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी पड़ी है, लेकिन खत्म नही हुई है। गीता मेहरा ने कहा कि समय—समय पर शासन से कोविड नियंत्रण को जारी कोविड गाइड लाइंस का अवश्य पालन करें।

इस मौके पर दोनों समाजसेवियों द्वारा सरकार की आली में ऑक्सीमीटर, वेपोराइज़र (भाप लेने वाली मशीन), मास्क, सैनिटाइज़र व फल का वितरण किया गया। नि:शुलक वितरण कार्यक्रम में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अनीता रावत, गीता पांडे, हेमा जोशी, कमला राजपूत, लीला शर्मा व दीपा भंडारी द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि राधा बंगारी को भी सम्मानित किया गया। सरकार की आली में हुए इस आयोजन में पारो उप्रेती, ममता तिवारी, सरस्वती आर्य व धर्मा बंगारी आदि ने भी सहयोग दिया। प्रकाश रावत व गीता मेहरा ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।

हेल्थ बुलेटिन : आज प्रदेश में 264 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल

उत्तराखंड ब्रेकिंग : अस्मत के लुटेरे से बचाने आये दो मददगारों ने ही कर दिया दुष्कर्म, महिला ने कोतवाली में लिखाई रपट

10वीं-11वीं के नंबरों के आधार पर बनेगा CBSE Board का रिजल्ट, नतीजों की तारीख भी घोषित

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments