HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : तो क्या कोई कांग्रेसी विधायक छोड़ेगा सीएम तीरथ रावत...

ब्रेकिंग न्यूज : तो क्या कोई कांग्रेसी विधायक छोड़ेगा सीएम तीरथ रावत के लिए सीट! भाजपा विधायक की टिप्पणी पर चर्चा शुरू

हल्द्वानी। भाजपा के नए सीएम तीरथ सिंह रावत के लिए क्या कोई कांग्रेसी विधायक सीट छोड़ेगा। यह बात हम नहीं कह रहे हैं ब​ल्कि भाजपा के बदरीनाथ सीट के विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने अपनपे फेसबुक वाल पर सूत्रों के हवाले से यह सूचना दी है। हालांकि उनकी इस टिप्पणी को ज्यादा भाव नहीं दिया गया और बीस घंटे पहले डाली गई इस पोस्ट को सिर्फ 16 लोगों ने ही लाइक किया। चार लोगों ने इस पर कमेंट भी किए और चारों ने ही विधायक को लताड़ दिया। हालांकि विधायक के फेसबुक पेज पर 2705 फालोवर हैं लेकिन चार लोगों ने ही इस गंभीर टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ADVERTISEMENTS

हम आपको बता दें कि बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट द्वारा इस संबंध में फेसबुक पर की गई पोस्ट की। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर सौंपे जाने के बाद से यह सवाल फिजां में है कि उनके लिए कौन सीट छोड़ेगा। हालांकि, माना रहा है कि गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की किसी सीट से वह चुनाव लड़ सकते हैं। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने हाल में मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ने की बात कही थी। अब भट्ट ने फेसबुक पर अपनी उस पोस्ट से सियासी हलचल मचाने का प्रयास किया हालांकि उन्होंने सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा है कि कांग्रेस के एक विधायक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए सीट छोड़ सकते हैं।

वर्ष 2007 में भाजपा सरकार बनने पर मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री बनाया गया तो तब धुमाकोट से कांग्रेस विधायक लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत ने उनके लिए अपनी सीट छोड़ी थी। वर्ष 2012 में फिर यह इतिहास दोहराया गया। तब कांग्रेस सरकार में विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री बने तो सितारगंज से भाजपा विधायक किरन मंडल ने बहुगुणा के लिए अपनी सीट छोड़ी थी।

ब्रेकिंग नैनीताल: पड़ोसी के साथ नैनीताल घूमने गई महिला के साथ गाड़ी में ही बलात्कार, रात भर गाड़ी में ही बंद रही महिला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments