HomeUttarakhandAlmora...तो ऐसे मिला रानीखेत बाजार में खोया महिला का सोने का लॉकेट

…तो ऐसे मिला रानीखेत बाजार में खोया महिला का सोने का लॉकेट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखे। एक महिला का सोने का लॉकेट रानीखेत बाजार में कहीं गिर गया। काफी ढूंढ—खोज कर भी जब नहीं मिला तो महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। CCTV कैमरों की फुटेज में एक व्यक्ति बाजार में गिरे लॉकेट को उठाता दिखाई दिया। यहीं से पुलिस एक्टिव हुई और संबंधित ​से लॉकेट प्राप्त कर महिला के सुपुर्द कर दिया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 12 जनवरी, 2024 को रानीखेत निवासी श्रीमती नेहा माहरा ने कोतवाली रानीखेत में एक सूचना दी। जिसमें उसने बताया कि उनका एक सोने का लॉकेट रानीखेत बाजार में कहीं गिर कर खो गया है। यह भी बताया कि काफी ढूंढखोज कर ली है लेकिन नहीं मिल पाया है, जिससे वह बहुत परेशान है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिली बड़ी मदद

प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली रानीखेत के निर्देश पर एचपीयू में नियुक्त कांस्टेबल कमल गोस्वामी द्वारा लॉकेट स्वामिनी से लॉकेट खोने से संबंधित संभावित स्थानों की जानकारी प्राप्त कर उन स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया।

पहचान में आया ​बाजार में गिरा लॉकेट उठाने वाला

पुलिस ने अथक प्रयासों से एक व्यक्ति की पहचान की गई। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसके द्वारा सोने का एक लॉकेट बाजार में गिरा हुआ मिलना बताते हुए लॉकेट पुलिस कर्मियों को सुपुर्द किया गया। हालांकि पुलिस ने उक्त व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

गत दिवस लॉकेट स्वामिनी नेहा माहरा के कोतवाली रानीखेत आने पर उनसे सोने का लॉकेट की पहचान कराकर कांस्टेबल कमल गोस्वामी द्वारा सोने का लॉकेट सही सलामत उनके सुपुर्द किया गया अपना सोने का लॉकेट वापस पाकर महिला बहुत प्रसन्न हुई उनके द्वारा कांस्टेबल कमल गोस्वामी का आभार व्यक्त करते हुए रानीखेत पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments