HomeBreaking Newsकोरोना का कहर : अब तक उत्तराखंड पुलिस के 1087 पुलिस कर्मी...

कोरोना का कहर : अब तक उत्तराखंड पुलिस के 1087 पुलिस कर्मी हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

हल्द्वानी। अब तक उत्तराखंड पुलिस के 1087 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये, जबकि पुलिस द्वारा लॉकडाउन नियम उल्लंघन के कुल 5 लाख 28 हजार 672 मामले पकड़े गये और 19 करोड़ 03 लाख 66 हजार रूपये का संयोजन शुल्क व जुर्माना वसूला गया है। यह खुलासा सूचना अधिकार के अन्तर्गत पुलिस मुख्यालय द्वारा नदीम उद्दीन एडवोकेट को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी से पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने, लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के चालानों की संख्या तथा वसूले गये जुर्माने व शमन शुल्क की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारीध्पुलिस महानिरीक्षक (फायरध्कार्मिक) एन0एस0 नपलच्याल ने अपने पत्रांक 351 दिनांक 26 अक्टूबर 2020 के साथ विवरण उपलब्ध कराया है। नदीम को उपलब्ध विवरण के अनुसार प्रदेश में 14 अक्टूबर 2020 तक 1087 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पॉजिटिव पाये गये हैं तथा लॉकडाउन के उल्लंघन में 528672 कार्यवाही की गयी है तथा 1903.66 लाख का संयोजन शुल्क व जुर्माना वसूला गया है।

इसमें 76279 सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन, 377498 मास्क न पहनने, 947 क्वारंटीन का उल्लंघन, 216 सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने तथा 73732 अन्य उल्लंघन के मामले शामिल है।नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार लॉकडाउन नियमों का जनता से पालन कराते व उल्लंघन पर कार्यवाही करते हुये मार्च 2020 में लॉकडाउन प्रारंभ से इसके पीक समय 14 अक्टूबर 2020 तक कुल 1087 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पॉजिटिव पाये गये। इसमें सर्वाधिक 247 हरिद्वार जिले में जबकि दूसरे स्थान पर 201 उधमसिंह नगर जिले में, तीसरे स्थान पर 142 नैनीताल जिले में, चौथे स्थान पर 89 उत्तरकाशी जिले में, पांचवे स्थान पर देहरादून जिले में 73, छठे स्थान पर अल्मोड़ा जिले में 69, सातवें स्थान पर पौड़ी जिले में 50, आठवें स्थान पर टिहरी में 43, नवें स्थान पर बागेश्वर में 43, दसवें स्थान पर चमोली में 35, ग्यारहवें स्थान पर चम्पावत में 32, बारहवें स्थान पर पिथौरागढ़ में 30 सबसे कम 25 रूद्रप्रयाग जिले में मिले हैं। जी.आर.पी. में 8 पुलिस कर्मी संक्रमित मिले हैं।

नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार मास्क न पहनने वालों पर मार्च में लॉकडाउन प्रारंभ से 14 अक्टूबर 2020 तक कुल 3 लाख 77 हजार 498 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। इसमें सर्वाधिक 1 लाख 41 हजार 882 व्यक्तियों के विरूद्ध देहरादून जिले में दूसरे स्थान पर 59893 हरिद्वार में, तीसरे स्थान पर 47618 उधमसिंह नगर में, चौथे स्थान पर नैनीताल में 42381, पाचवें स्थान पर पौड़ी में 17549, छठे स्थान पर टिहरी में 17138, सातवें स्थान पर बागेश्वर में 10770, आठवें स्थान पर उत्तरकाशी में 8720, नवें स्थान पर पिथौरागढ़ में 6748 दसवें स्थान पर रूद्रप्रयाग में 6629, ग्यारहवें स्थान पर चम्पावत में 6501, बारहवें स्थान पर अल्मोड़ा में 6371, सबसे कम चमोली जिले में 5002 लोगों के विरूद्ध मास्क न पहनने पर कार्यवाही हुई है जबकि जी.आर.पी. के अन्तर्गत रेलवे के क्षेत्रों में 296 व्यक्तियों को ही मास्क न पहनने पर पकड़ा गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments