HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : तो क्या डिप्रेशन ने ली सुशांत राजपूत की जान,हफ्ते...

ब्रेकिंग न्यूज : तो क्या डिप्रेशन ने ली सुशांत राजपूत की जान,हफ्ते भर पहले पूर्व मैनेजर युवती ने भी की थी आत्महत्या

मुंबई।बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री स्तब्ध है। फिलहाल पुलिस की छानबीन में से पता चला है कि सुशांत पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे। सुशांत किस वजह से डिप्रेशन में थे फिलहाल इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
अपने आखिरी पोस्ट में सुशांत ने अपनी मां के नाम एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत’। पता चला है कि सुशांत जब 16 साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया था। मनोचिकित्सक कहते हैं कि डिप्रेशन में सुसाइड का स्टेज तभी आ सकता है जब किसी व्यक्ति को भावनात्मक रूप से गहरी चोट पहुंची हो। यह सोचना बिल्कुल गलत है कि सितारों की जिंदगी में कोई दुख नहीं होता है। हर व्यक्ति पहले एक इंसान है और बाद में फिल्मस्टार है।
बॉलीवुड फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम कर पहचान बनाने वाले सुशांत की आत्महत्या की खबर से सभी को बड़ा झटका लगा है। सुशांत के परिवारवाले इस खबर को सुनने के बाद सदमे में हैं। गौर करने वाली बात ये है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लगभग हफ्तेभर पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा ने भी आत्महत्या कर ली थी। इस खबर को सुनने के बाद सुशांत ने सोशल मीडिया पर दुख जताया था।
सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा ने अपनी बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था, “ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।” मालूम हो कि दिशा सुशांत सिंह राजपूत के अलावा भारती सिंह, रिया चक्रवर्ती और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों की मैनेजर भी रह चुकी थीं।
सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे। वो मुंबई के बांद्रा में अकेले रहते थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके बारे में खबर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पटना में सुशांत के परिवार का हाल बुरा है। उनके पिता के. के. सिंह पटना में ही रहते हैं। उन्हें फोन पर सुशांत की मौत की खबर मिली। इसके बाद से वो सदमे में हैं।

inputs : aajtak

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments