HomeBreaking Newsकेदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर आया भयानक हिमस्खलन, आई 2013 आपदा...

केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर आया भयानक हिमस्खलन, आई 2013 आपदा की याद

देहरादून| रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार फिर भयानक हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये हिमस्खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। जिससे अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वहीं श्री बदरी केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ धाम के पहाड़ों पर आए इस हिमस्खलन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन आज शनिवार सुबह हुआ है, बताया कि केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आगे पढ़े… नीचे देखें वीडियो 👇👇

22 सितंबर को भी सामने आई थी ऐसी घटना

बता दें कि 22 सितम्बर की शाम भी केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हिमस्खलन की घटना सामने आई थी। ये हिमस्खलन केदारनाथ धाम के पास चोराबाड़ी ग्लेशियर में हुआ था। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि मंदिर के पीछे स्थित पहाड़ियों से बर्फ तेजी से नीचे लुढ़क रहा है और देखते ही देखते पूरा पहाड़ बर्फ की सफेद चादर ओढ़ लेता है। बता दें कि हिमस्खलन की चपेट में आने वाले क्षेत्र को चोराबाड़ी ग्लेशियर कैचमेंट एरिया के रूप में जाना जाता है। यह स्थान केदारनाथ मंदिर परिसर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आगे पढ़े…

2013 में आई थी केदारनाथ में आपदा

बता दें कि 2013 की आपदा में चोराबाड़ी झील के टूटने से ही मंदाकिनी नदी में बाढ़ आई थी, जिससे कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस दौरान केदारनाथ घाटी सहित रामबाड़ा का पूरा स्वरूप ही बदल गया था। आज भी प्रत्‍यदर्शियों की आंखों में उस भयावह आपदा के जख्‍म ताजा हैं। इस प्राकृतिक आपदा में करीब 5,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। केदारनाथ मंदिर परिसर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, हालांकि, मुख्य मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments