HomeUttarakhandDehradunनैनीताल में साल की पहली बर्फबारी, देखें तस्वीरें

नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी, देखें तस्वीरें

ADVERTISEMENTS

Snowfall in Nainital | सरोवर नगरी नैनीताल में रविवार को साल की पहली बर्फबारी हुई है। नैनीताल में बर्फबारी के बाद शहर की ऊंचाई वाली पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। जिससे नैनीताल का नजारा बेहद खूबसूरत बना हुआ है।

बर्फबारी देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्र का रुख कर रहे है। इसके अलावा किलबरी, पंगोट, मुक्तेश्वर, धानाचूली, रामगढ़, पहाड़पानी आदि जगहों में भी बरसात के बाद बर्फबारी देखने को मिली। देर रात हुई बारिश के बाद रविवार को हल्द्वानी शहर में चटक धूप खिली है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
नैनीताल में पहाड़ी रास्‍तों पर जमकर हुई बर्फबारी।

सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे नैनीताल

सैलानी तेजी के साथ हिमपात का लुत्फ उठाने के लिए नैनीताल पहुंच रहे हैं। बारह पत्थर में जमकर बर्फ गिरी है। रोड साफ करने के लिए जेसीबी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। नैनीताल में चारटन लॉज, शेर का डांडा, डॉर्थी पीक, स्टोन ले, शेरवानी आदि क्षेत्रों में बर्फ ठहरी जबकि मॉल रोड में ट्रैफिक होने के कारण बर्फ पिघल गई। बर्फबारी से इलाकों में तापमान गिरा और लोगों को भारी ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है।

नैनीताल में बर्फबारी
नैनीताल में बर्फबारी

नैनीताल में मौसम बेहद सुहावना

बता दें कि नैनीताल में बीते दिन मौसम बेहद सुहावना था, दिनभर धूप खिली थी। जब सुबह उठे तो उन्हें बर्फ की सफेद चादर नजर आई हालांकि बर्फबारी शहर के सबसे ऊंचाई वाले क्षेत्र चायना पीक, हिमालय दर्शन और पंगोट मार्ग पर हुई है। बर्फबारी होने से नैनीताल के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जहां 20 दिनों तक शहर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था। बर्फबारी के बाद अब नैनीताल का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नैनीताल में सुबह हुई बर्फबारी के बाद एक बार फिर मौसम खुलने लगा है और हल्की धूप का पर्यटक और स्थानीय लोग लुत्फ उठा रहे हैं।

बर्फबारी के बाद मौसम बेहद सुहावना
बर्फबारी के बाद मौसम बेहद सुहावना

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

प्रदेशभर में जहां एक ओर मौसम बदला हुआ है, वहीं जगह-जगह से बर्फबारी खबरें सामने आ रही है। बदरीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, चकराता, मसूरी, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। औली में बर्फबारी के बाद भारी मात्रा में बर्फ जमी है।

चकराता क्षेत्र के लौखंडी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ में भारी बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के बाद जमीन पर कई इंच मोटी बर्फ की चादर जम गई है। यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। वहीं, पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी स्थानीय किसानों की फसलों और फलों के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है। रविवार की सुबह मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, कसियालेख, मनाघेर, चोरलेख क्षेत्र की पहाड़ियां और खेत बर्फ के सफेद चादरों से घिरे नजर आए।

नैनीताल में पहाड़ी रास्‍तों पर जमकर हुई बर्फबारी
नैनीताल में पहाड़ी रास्‍तों पर जमकर हुई बर्फबारी

कोहरे का येलो अलर्ट

बारिश बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड में इजाफा हो गया। जिसके बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी को

नैनीताल : खाई में गिरी पर्यटकों की कार; एक की मौत, तीन गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments