HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा-रानीखेत की ऊंची चोटियों में हिमपात, बर्फ की चादर से ढके कई...

अल्मोड़ा-रानीखेत की ऊंची चोटियों में हिमपात, बर्फ की चादर से ढके कई पर्यटन स्थल, चौबटिया व झांकरसेम में दिख रहे खूबसूरत नजारे, नगर क्षेत्र में बारिश शुरू, देर रात तक पड़ सकती है बर्फ

ADVERTISEMENTS


CNE REPORTER, ALMORA

आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा की कई चोटियों में हिमपात का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। कई प्रमुख पर्यटन स्थल बर्फ की सफेद चादरों से ढकने लगे हैं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। आज सुबह रानीखेत के चौबटिया में बर्फवारी हुई। वहीं स्याहीदेवी, बिन्सर, मोतियापाथर, जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, पनुवानौला आदि में बर्फवारी हुई है। झांकरसैम के पास काना गांव बर्फ की चादर में लिपटा बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा है। इन जगहों में खेत खलिहान, पेड़-पौधे और जमीं पर सफेद चादर बिछी है। कुछ जगहों बर्फ सुबह सड़कों में आवाजाही में अवरोध बनी। बर्फबारी से पारे में काफी गिरावट आ गई है। जिससे काफी ठंड पड़ रही है। सर्द हवाएं चल रही हैं। एक दिन पहले तक दिन में पारा करीब 18 से 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था लेकिन अब बर्फ व बारिश के बाद गिरकर लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के करीब आ पहुंचा है। शुक्रवार को सुबह मौसम खुलता नजर जरूर आया, मगर दोपहर तक आसमान बादलों से पट गया और अपरान्ह बारिश हुई। अलबत्ता अल्मोड़ा-रानीखेत नगर क्षेत्र में बारिश शुरू हो चुकी है और ठंडी हवाएं ठिठुरन का अहसास करा रही है। देर रात तक अगर मौसम ने करवट बदली तो यहां बर्फवारी होने की पूरी सम्भावना है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments