HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: स्निग्धा तिवारी करेंगी ग्लोबल ग्रीन में प्रतिनिधित्व, एशिया प्रशांत ग्रीन...

अल्मोड़ा न्यूज: स्निग्धा तिवारी करेंगी ग्लोबल ग्रीन में प्रतिनिधित्व, एशिया प्रशांत ग्रीन फेडरेशन में सदस्य चुनी गई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता एवं उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी की पुत्री स्निग्धा तिवारी अब तीन सालों तक ग्लोबल ग्रीन में प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि उन्हें आज तब मिली, जब एशिया प्रशांत ग्रीन फेडरेशन (एपीजीएफ) की बैठक में उन्हें सदस्य के तौर पर चुन लिया गया। रविवार को एपीजीएफ के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के चुनाव में स्निग्धा को ग्लोबल ग्रीन में प्रतिनिधित्व के लिए चुना गया है।
उल्लेखनीय है कि एपीजीएफ में जापान, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, जापान, ईराक, लेबनॉन, मंगोलिया, ताईवान, नेपाल व बांग्लादेश समेत 21 देश शामिल हैं। यहां यह भी गौरतलब है कि इससे पूर्व एक वर्ष के लिए स्निग्धा तिवारी इस फेडरेशन की संयोजक चुनी गई थी। ग्लोबल ग्रीन दुनिया में जलवायु परिवर्तन, सामाजिक न्याय, दुनिया से भूख को समाप्त करना, पर्यावरण, विविधताओं के संरक्षण, संतुलित विकास के लिए कार्य होता है और जन भागीदारी वाले जीवन तंत्र की स्थापना के लिए सक्रिय प्रयास व वैश्विक अभियानों का संचालन किया जाता है। लगभग 50 वर्षों में विकसित इस संस्था ने केनबरा (ऑस्ट्रेलिया) में हुए अधिवेशन में ग्लोबल ग्रीन चार्टर को अंगीकृत किया था। इसमें पर्यावरणीय चिंताओं से जुड़ी संस्थाएं, राजनीतिक दल, स्वयंसेवी संस्थाएं, फाउंडेशन शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments