HomeBreaking Newsतस्करी : दो लाख का माल ले जाता तस्कर दबोचा, कस्टम विभाग...

तस्करी : दो लाख का माल ले जाता तस्कर दबोचा, कस्टम विभाग को सौंपा

ADVERTISEMENTS

वनवसा/चंपावत, 18 अगस्त। चंपावत जिले के वनवसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने मोबाइल और मोबाइल पार्ट्स के तस्कर को तब दबोच डाला, जब वह जंगल के रास्ते नेपाल की ओर जा रहा था। इस तस्कर के पास से दो लाख रूपये का माल बरामद हुआ है। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।
दरअसल, पुलिस अधीक्षक चंपावत लोकेश्वर सिंह के सख्त निर्देशों पर पुलिस नेपाल सीमा पर लगातार तस्करों पर निगाह गढ़ाए है, क्योंकि पुलिस को शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कुछ तस्कर सक्रिय हैं, जो वनवसा, खटीमा, रूद्रपुर आदि क्षेत्रों से सस्ते दामों पर माल ले जाकर नेपाल में तस्करी कर रहे हैं और वहां महंगे दामों पर इन्हें बेच रहे हैं। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान वनवसा पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार पुत्र लक्ष्मण राम, निवासी वनवसा, चंपावत को शारदा बैराज के पास उस वक्त पकड़ लिया, जब वह जंगल के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में था। उसे अगली कार्यवाही के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments