कचहरी और कारखाना बाजार में चला व्यापार मंडल के हस्ताक्षर अभियान

⏩ तहसील को नगर क्षेत्र में पुन: स्थापित करने की मांग ⏩ अब तक 500 व्यापारी व आम जन दे चुके सहमति सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा…

⏩ तहसील को नगर क्षेत्र में पुन: स्थापित करने की मांग

⏩ अब तक 500 व्यापारी व आम जन दे चुके सहमति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

व्यापार मंडल द्वारा आज सोमवार को कचहरी बाजार और कारखाना बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें सभी व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर तहसील को नगर में स्थापित करने के इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करी।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने जारी बयान में कहा कि हस्ताक्षर अभियान को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे को उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नगर की भगौलिक स्थिति देखते हुए भी तहसील यहां से नहीं हटाई जानी चाहिए थी। नगर से 08 किलोमीटर दूर और वन-वे से पूरा दिन आने-जाने में लग जाता है। जनता की सहूलियत को देखते हुए पुन: इसे नगर में स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज 150 व्यापारियों ने अपने हस्ताक्षर किए। अभी तक 500 व्यापारियों और नगर वासियों ने इस अभियान में अपना योगदान दिया है। शीघ्र ही और संगठनों को इसमें शामिल किया जाएगा।

ग्राम माल में हस्ताक्षर अभियान

इससे पूर्व गत दिवस रविवार को यह अभियान नगर से लगते हुए ग्राम माल में किया गया। जिसमें बुजर्गों, युवाओं और महिलाओं ने भी आगे आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, प्रत्येश पांडे, कार्तिक साह, सचिव अमन नज्जोन, शहजाद कश्मीरी, राहुल अधिकारी, सोनू नैनवाल, नरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *