HomeUttarakhandAlmoraचौघानपाटा में चला व्यापार मंडल का हस्ताक्षर अभियान, व्यापक समर्थन

चौघानपाटा में चला व्यापार मंडल का हस्ताक्षर अभियान, व्यापक समर्थन

✒️ तहसील को पूर्ववत मल्ला महज में स्थापित करने की मांग

✒️ मुख्यमंत्री धामी को सौंपा जायेगा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोडा़ तहसील को मल्ला महल में पुर्नस्थापित करने के लिए नगर व्यापार मण्डल द्वारा चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आठवें दिवस आज चौघानपाटा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इस दौरान व्यापारियों एवं आम जनता ने आकर अभियान को समर्थन दिया। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि आम जनता और व्यापारियों को तहसील के स्थानातंरण से आये दिन बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन द्वारा जनता को सुविधा देने के बजाय जनता के लिए बड़ी समस्या बना दी है। उन्होंने कहा कि य​ह अभियान संपूर्ण नगर में चलाया जायेगा।

उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर जनहित में तहसील को पुनः मल्ला महल में स्थापित करने की पुरजोर मांग की जायेगी। अभियान में पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चामू सिंह गास्याल, पूर्व सभासद व पूर्व जिला महामंत्री मनीष जोशी, पूर्व सभासद हेम तिवाड़ी, वर्तमान सभासद हेम तिवाड़ी, त्रिलोचन जोशी, दिनेश मठपाल, पुष्पा सती, उपाध्यक्ष अनिता रावत, कान्ता नेगी, सूरज वाणी, भारतरत्न पाण्डेय, विकास कन्नॊजिया, प्रतेश पाण्डेय, कार्तिक साह, अमन नज्जौन, रितिक राज, प्रेम बिष्ट, नरेन्द्र कुमार, राजीव जोशी, आशुतोष भट्ट, कृष्णबहादुर सिंह मल्ल, आशुतोष गोस्वामी, राहुल गोस्वामी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments