HomeUttarakhandAlmoraतहसील वापस लाने को जारी रहा हस्ताक्षर अभियान, पेंशनर्स ने भी दिया...

तहसील वापस लाने को जारी रहा हस्ताक्षर अभियान, पेंशनर्स ने भी दिया समर्थन

ADVERTISEMENTSAd

✒️ आम जनता से एकजुट होने का आह्वान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

तहसील को नगर में पुन: स्थापित करने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल का अभियान आज शनिवार को भी जारी रहा। नगर अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों व आम जनता से इस मुद्दे को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया है।

आज नगर व्यापार मंडल द्वारा नगर की प्राचीन जौहरी बाजार और खजांची बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। व्यापारियों के अलावा समस्त पेंशनर ने भी इस अभियान में पूरा सहयोग दिया और अपनी सहमति जताई। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि वास्तव में हस्ताक्षर अभियान के जरिए आम लोगों को तहसील को पुन: नगर क्षेत्र में स्थापित करने के लिए एकजुट किया जा रहा है। यह एक सामान्य व बहुमत की सोच है। जरूरत पड़ने पर सभी एकजुट होकर आंदोलन की राह भी पकड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रातों रात तहसील के जाने से सभी नगरवासियों में एक गुस्सा और एक दर्द देखा जा रहा है। जनता के हित को अनदेखा करते हुए तहसील, रजिस्टार और एसडीएम कार्यालय को नगर में पुन: स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कल रविवार को यह अभियान नगर के समीप माल गांव में किया जाएगा और शीघ्र ही इसमें सभी संगठनों को लेकर एक बैठक आयोजित कर आगे के आंदोलन के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी। यह आंदोलन अल्मोड़ा और अल्मोड़ा से जुड़े हुए हर व्यापारी और हर नागरिक का आंदोलन है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments