HomeHimachalनालागढ़ न्यूज : ट्रक यूनियन के सभागार में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह...

नालागढ़ न्यूज : ट्रक यूनियन के सभागार में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया

ADVERTISEMENTS

नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह का सीधा प्रसारण नालागढ़ ट्रक यूनियन के सभागार में दिखाया गया। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार नालागढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर नालागढ़ क्षेत्र के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों के अधिकारियों को कर्मचारियों सहित अनेक व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11:00 बजे आरंभ हुआ।

इससे पहले इसी स्थान पर निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त का वीडियो संदेश सुनाया गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

तत्पश्चात एसडीम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने उपस्थित व्यक्तियों को लोकतंत्र में अपनी आस्था रखने तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा से संबंधित शपथ दिलवाई। उन्होंने ई मतदाता पहचान पत्र बारे एक पोस्टर का अनावरण भी किया।


इसके पश्चात शिव शक्ति कला मंच सोलन के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नालागढ़ क्षेत्र के जाने-माने साहित्यकारों यादव किशोर गौतम तथा डॉ बीएस राठौर ने हिमाचल के अतीत एवं वर्तमान के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। साहित्यकारों ने हिमाचल प्रदेश के अतीत से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की।


इस अवसर पर एसडीम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी स्वस्थ व सुदृढ़ लोकतंत्र की पहचान है उन्होंने युवाओं सहित सभी क्षेत्र वासियों का आह्वान किया कि वह सदैव बिना किसी प्रलोभन तथा भेदभाव से मतदान करें। कार्यक्रम में नालागढ़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने भी अपने विचार रखे तथा प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन का नालागढ़ में इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

नालागढ़ न्यूज : दून विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी गांव ठेड़पुरा के लोग पानी और रास्ते की समस्या से त्रस्त

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments