अल्मोड़ा : राहत कैंप में रह रहे मजदूरों की राष्ट्रीय जन सेवा समिति ने की मदद, भोजन, सेनेटाइजर, मॉस्क के अतिरिक्त वस़्त्र भी दिए

0

अल्मोड़ा। यूं तो लॉकडाउन के बाद से समाज के बहुत से नागरिकों व संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जा रही है, लेकिन आज शुक्रवार को राष्ट्रीय जन सेवा समिति की ओर से प्रशासन द्वारा राहत कैंप में भेजे गये लोगों की जो मदद की गई वह अपने आप में बहुत बड़ी है।


ADVERTISEMENTS

दरअसल, समिति की अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी और महासचिव प्रकाश रावत का ध्यान इस ओर गया कि बाहरी इलाके के इन राहत कैंप में रह रहे मजदूरों के पास काफी रोज से बदलने के कपड़े नही हैं। जिस पर उन्होंने यहां जीजीआईसी में इन युवकों को भोजन, मॉस्क, सैनेटाइजर के अलावा 21 जोड़े नये कपड़े भी उपलब्ध कराये। जिस पर सभी जरूरतमंदों ने श्रीमती जोशी व प्रकाश रावत का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। इधर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि समिति की ओर से समय—समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती रही है। लॉकडाउन के दौरान भी वह हर संभव सहायता अ​पने निजि संसाधनों से उपलब्ध करा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS