HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बेतालेश्वर मंदिर में शिवार्चन 17 जुलाई को, पंजीकरण शुरू

अल्मोड़ा : बेतालेश्वर मंदिर में शिवार्चन 17 जुलाई को, पंजीकरण शुरू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां प्रसिद्ध बेतालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी 17 जुलाई रविवार को शिवार्चन का आयोजन होगा। शिवार्चन में शामिल होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। अंतिम तिथि 05 जुलाई निर्धारित की गई है।

बेतालेश्वर मन्दिर सेवा समिति अल्मोड़ा की मासिक बैठक में सर्वसम्मती से तय हुआ कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण माह में शिवार्चन का आयोजन 17 जुलाई (रविवार) को होगा। समिति ने सभी भक्तों से अनुरोध किया गया है जो भी शिवार्चन में बैठना चाहता है वह 05 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन ​समिति के सचिव राजेन्द्र सिंह बिष्ट (राजू माउंट) के पास करा लें। पंजीकरण शुल्क 1100 रूपये रखा गया है। 05 जुलाई के बाद पंजीकरण नहीं हो पायेगा।

इस मौके पर मंदिर के सौंदर्यीकरण करने का भी निर्णय लिया गया। पूजा का प्रबंध राजेन्द्र सिंह बिष्ट तथा भण्डारे का प्रबंध मुरारी अग्रवाल द्वारा किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता दीप चंद्र जोशी एवं संचालन दिनेश गोयल ने किया। बैठक में महंत राहुल गिरी महाराज, पुजारी दिनेश जोशी, कैलाश जोगी, दीप चंद्र पाटनी, मनोज वर्मा, नरेंद्र लाल साह, मनीष साह, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, गंगा सिंह फर्त्याल, दीपक तिवारी, शुम्भू वर्मा, कानू बिष्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments