HomeUttarakhandAlmoraयहां सड़क कटान के मलबे से पाट दी शिप्रा नदी, आंख मूंदे...

यहां सड़क कटान के मलबे से पाट दी शिप्रा नदी, आंख मूंदे बैठे हैं हुक्मरान !

ADVERTISEMENTS

📌 भवाली—गरमपानी—अल्मोड़ा हाईवे का हाल

✒️ सड़क चौड़ीकरण के नाम पर चल रही मनमानी

✍️ कायदे—कानून, नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

 

— गरमपानी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —

हल्द्वानी—अल्मोड़ा हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र अंतर्गत मेंढक पत्थर (Frog Point) पर इन दिनों रात्रि में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान खुलेबाम सारा मलबा शिप्रा नदी में डाला जा रहा है। हालात यह है कि लगातार डाले जा रहे मलबे—पत्थर से काफी हद तक नदी को ब्लॉक कर दिया गया है। हद दर्जे की यह लापरवाही आने वाले मानसून में खतरे का सबब बन सकती है।

उल्लेखनीय है कि भवाली-अल्मोड़ा एनएच गत 01 मई 2024 से 31 मई 2024 तक रोजाना रात आठ बजे से सुबह छह बजे के बीच दो-दो घंटे के अंतराल में यातायात के लिए बंद रखा जा रहा है।

सड़क कटान के मलबे से पाट दी शिप्रा नदी
सड़क कटान के मलबे से पाट दी शिप्रा नदी

बता दें कि गरमपानी झूलापुल के पास हाईवे तीन साल पहले आयी आपदा के बाद से ही बदहाल है। यहां पर सबसे अधिक ट्रैफिक जाम होता है। इस समस्या के समाधान के लिए नेशनल हाईवे यहां सड़क को चौड़ा करने जा रहा है। इसके लिए एक मई से यहां रात के समय पहाड़ कटान का काम चल रहा है।

सड़क कटान के मलबे से पाट दी शिप्रा नदी
सड़क कटान के मलबे से पाट दी शिप्रा नदी

सड़क कटान का मलबा शिप्रा नदी में

इस बीच आम जनता ने शिकायत की है कि ​संबंधित विभाग व कंपनी द्वारा जो पहाड़ कटान का काम रात को किया जा रहा है। उसमें पूरा मलबा—गंदगी नीचे शिप्रा नदी में डाला जा रहा है। नदी का एक हिस्सा ही लगातार डाले गए मिट्टी पत्थरों से पट गया है। स्थानीय व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों के अनुसार संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार मौखिक शिकायत करने के बावजूद नदी में मलबा डालना बंद नहीं किया गया है।

नदी में मलबा डाला जाना गलत, कांट्रेक्टर से बात करेंगे : ईई लोनिवि

अ​धिशासी अभियंता लोनिवि हल्द्वानी डिवीजन प्रवीण कुमार ने पूछे जाने पर कहा कि नदी में यदि मलबा डाला जा रहा है तो यह गलत बात है। वह कांट्रेक्टर से इस संबंध में पूछेंगे। मलबा गाड़ी में डाल कहीं डंप करना चाहिए। इधर उन्होंने काकड़ीघाट से क्वारब तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान कुछ लोगों के भवन संबंधितों को भुगतान किए जाने के बावजूद नहीं गिराये जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह वह क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान लोग उन्हें समस्याओं से अवगत करा सकते हैं।

सीएनई संवाददाता की ईई लोनिवि से बातचीत

सड़क कटान के मलबे से पाट दी शिप्रा नदी
सड़क कटान के मलबे से पाट दी शिप्रा नदी
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments