HomeUttarakhandAlmoraभवाली-अल्मोड़ा एनएच पर पहाड़ी कटान के चलते 31 दिन मार्ग दो घंटे...

भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर पहाड़ी कटान के चलते 31 दिन मार्ग दो घंटे खुलेगा और दो घंटे बंद रहेगा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

गरमपानी | भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी कटान के चलते आज रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सड़क पर दो घंटे आवाजाही और दो घंटे यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। झूलापुल गरमपानी में थुवा की पहाड़ी का कटान का कार्य शुरू होने से 31 मई तक दो-दो घंटे के अंतराल पर यातायात बंद रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd

एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि झुलापुल गरमपानी के पास बुधवार रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक पहाड़ी कटान के चलते दो-दो घंटे के लिए यातायात बंद और सुचारु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी का कटान रात के समय ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान अल्मोड़ा और हल्द्वानी से आने-जाने वाले वाहनों को वाया क्वारब और रामगढ़-नथुवाखान होते हुए भवाली भेजा जाएगा। एसडीएम बीसी पंत ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए दो-दो घंटे के अंतराल पर रात के समय पहाड़ी कटान की अनुमति दी गई है।

एनएच के एई रमेश पाण्डेय ने बताया कि मार्ग को ठीक करने तथा मार्ग को चौड़ा बनाने के लिए उपजिलाधिकारी से 1 माह के लिए मार्ग को नियमित अन्तराल पर दो-दो घंटों तक बंद करने की संस्तुति मांगी गई थी, जिसकी संस्तुति मिलने के बाद 1 मई से 31 मई तक रात 8 से 10, 12 से 2 तथा सुबह 4 से 6 बजे तक मार्ग को पूरी तरह बंद करके कार्य किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments