HomeUttarakhandAlmoraशिफा अंसारी ने पहले ही प्रयास में क्वालीफाइ किया UGC-NET & JRF

शिफा अंसारी ने पहले ही प्रयास में क्वालीफाइ किया UGC-NET & JRF

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र की होनहार छात्रा शिफा अंसारी (SHIFA ANSARI) ने पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science) विषय से पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट (UGC NET) व जेआरएफ (JRF) क्वालीफाइ कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन गदगद हैं।

शिफा अंसारी यहां अल्मोड़ा के डुबकिया मोहल्ला निवासी जावेद अख्तर अंसारी व रोशन आरा अंसारी की बिटिया हैं। बचपन से ही वह पढ़ाई में काफी होनहार रही हैं। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा पाइनवुड स्कूल अल्मोड़ा (Pine Wood School, Almora) में हुई। वहीं, प्रियंका पब्लिक स्कूल धामपुर (Priyanka Public School, Dhampur) से उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। शिफा ने जीबी पंत यूनिवर्सिटी (​G.B.Pant University) से बीएससी कृषि (BSc Agriculture) पास किया। वर्तमान में वह वन अनुसंधान संस्थान देहरादून (Forest research institute Dehradun) से पर्यावरण विज्ञान (Environment Science) से एमए फाइनल (Masters Final Year) कर रही हैं। इधर शिफा अंसारी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके माता-पिता व परिजनों को तमाम लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments