HomeUttarakhandDehradunब्रेकिंग देहरादून : शायरा बानो को मिला भाजपा में शामिल होने का...

ब्रेकिंग देहरादून : शायरा बानो को मिला भाजपा में शामिल होने का इनाम, महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनीं, दो और महिलाएं उपाध्यक्ष बनीं

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीन महिलाओं को दायित्व से नवाजा है। राज्य महिला आयोग में तीन महिला कार्यकर्ताओं को दायित्व के साथ ही राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया गया है। तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला शायरा बानो को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम), रानीखेत की ज्योति शाह को उपाध्यक्ष (द्वितीय) और चमोली की पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष (तृतीय) बनाया गया है। हम आपको बता दें कि शायरा बानो ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उक्त तीनों पद अरसे से खाली थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments