शान्तिपुरी। शांतिपुरी क्षेत्र में शुक्रवार कि सुबह कोर्टखर्रा में मजदूरी करने आई महिला की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचल जाने मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे बजे बढ़िया गांव निवासी गुडडो बी मजदूरी के लिए कोर्ट खर्रा में आई थी। वह पालेज में मजदूरी कर अपना और अपने घर वालो का पेट पाल रही थी। इस बीच गन्ना भरने जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे सर आने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
मौके पर पुलिस ने आकर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शांतिपुरी न्यूज : मजदूरी करने जा रही महिला की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने से मौत
RELATED ARTICLES

