HomeUttarakhandAlmoraBig News Ranikhet : चिलियानौला के व्यापारियों ने पेश की बड़ी मिसाल,...

Big News Ranikhet : चिलियानौला के व्यापारियों ने पेश की बड़ी मिसाल, चुनाव से पूर्व ही समस्त पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन, कमलेश बोरा अध्यक्ष, ललित मेहरा महामंत्री

ADVERTISEMENTS

CNE Reporter, Ranikhet

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रानीखेत के चिलियानौला में तमाम व्यापारियों ने आदर्श राजनीति की एक मिसाल पेश करते हुए व्यापर मंडल की नव कार्यकारिणी का चुनाव प्रक्रिया से पूर्व ही सर्व सम्मति से गठन कर लिया। जिसमें आपसी सहमति के आधार पर कमलेश बोरा को अध्यक्ष तथा ललित मेहरा महामंत्री निर्वाचित हुए।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुवार्बी, महिला उपाध्यक्ष दीप चंद्राकर, उप सचिव हिमांशु अधिकारी तथा कोषध्यक्ष पद पर पंकज भंडारी का व्यापारियों द्वारा निर्विरोध निर्वाचन किया गया। साथ ही व्यापार मंडल के संरक्षक के रूप में नगर पालिका के सभासद मदन सिंह कुवार्बी तथा पूर्व प्रधान कवीन्द्र सिंह कुवार्बी का जिला व्यापार मंडल द्वारा मनोनयन किया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि चिलियानौला क्षेत्र में लगभग 100 से अधिक व्यापारियों ने व्यापार मंडल हेतु अपना रजिट्रेशन करवाया, जिसमें से बैठक में लगभग 90 व्यापारी मौजूद थे। सभी ने आम सहमति से व्यापार मंडल का गठन किया। ज्ञातव्य हो कि पिछले कुछ दिनों से व्यापार मंडल चिलियानौला के गठन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी क्रम में आगामी 4 जनवरी को नामांकन तथा 11 जनवरी को मतदान की तिथि जिला कार्यकारिणी तथा चुनाव समिति ने निर्धारित की थी, लेकिन उससे पहले आज चिलियानौला में व्यापारियों ने एक आम बैठक का आयोजन कर चुनाव प्रक्रिया से पूर्व ही आपसी सहमति से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र देकर शुभकामनायें दी गयी। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जल्दी ही आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर नव निर्वाचित व्यापार मंडल ने चिलियानौला क्षेत्र के सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया तथा जिलाध्यक्ष मोहन नेगी तथा मीडिया प्रभारी कामरान कुरैशी को भी चिलियानौला के व्यापार मंडल गठन हेतु प्रयास करने हेतु आभार प्रकट किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments