HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : आनंद आश्रम में बिखरे उमंग 2021 के रंग

हल्द्वानी न्यूज : आनंद आश्रम में बिखरे उमंग 2021 के रंग

हल्द्वानी। आनंद आश्रम वृद्धाश्रम के प्रांगण में उमंग 2021 जोरशोर से मनाया गया। यह उत्सव दो सत्रों में संपन्न हुआ यह कार्यक्रम जिलाधिकारी सविन बंसल जी के सम्मान में आयोजित किया गया। क्योंकि जिलाधिकारी हमेशा आनंद आश्रम वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए सकारात्मक सोच रखते हैं।जोशीमठ में ग्लेशियर फटने के कारण जिलाधिकारी महोदय कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दर्मवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में योगेश मिश्रा, मदन सिंह बिष्ट,मुकेश पाल,दीपक बल्यूटिया उपस्थित थे।कार्यक्रम में उन सभी मीडिया बंधुओ को सम्मानित किया गया जिन्होंने विगत 5 वर्षों से निरंतर वृद्धाश्रम को अपना मीडिया कवरेज के द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र की अध्यक्षता ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन एवं अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडारपुरकर जी (बाबा श्री) ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे शरद सिंह ठाकुर, कविता रायजादा इस सत्र में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवराज सिंह गुर्जर,राम सिंह शर्मा ,श्री श्री राम प्रसाद रायजादा कार्यक्रम में शामिल रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन एवं अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति ने राज्य कार्यकारिणी को सम्मानित किया और भविष्य में उन्हें समाज के हित में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतू दिशा निर्देश दिए। राज्य महिला अध्यक्ष कनक चंद ने ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन और एबीबीएनएसएस के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया और आगे के कार्य हेतू अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आयी।


साथ ही मंच पर रंगारंग कार्यक्रम ,सामूहिक नृत्य,एकल गायन,एकल नृत्य,फोक डांस, देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति हुई। मंच का संचालन प्रो. श्रीमती प्रभा पंत ने किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक झोड़े से हुआ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments