HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सेवा भारती की महिलाओं ने एसएसबी जवानों को बांधी राखियां

अल्मोड़ा: सेवा भारती की महिलाओं ने एसएसबी जवानों को बांधी राखियां

👉 जवानों ने सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का किया वायदा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सेवा भारती की महिलाओं ने यहां एसएसबी के जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया। सेवा भारती की प्रदेश उपाध्यक्षा गंगा बिष्ट ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और परंपरागत तरीके से पूजा कर जवानों से सुरक्षा का वचन लिया।

सेवा भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने इस मौके पर कहा कि जवान हमारे देश और हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी इस सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता और हमें जवानों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। सेवा भारती की महिलाओं से जवानों ने खुशी—खुशी राखियां बंधवाई और महिलाओं को मुसीबत आने पर उनकी सुरक्षा के लिए खड़े होने का वचन दिया। इस मौके पर एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सोनवाल, उप कमांडेंट दिवाकर भट्ट, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष चन्दन गिरी गोस्वामी, संरक्षक रुप सिंह बिष्ट, लीला बिष्ट, गिरधर सिंह अधिकारी, धन सिंह बिष्ट, नंदनी गोस्वामी, माया भोज, हीरा कनवाल, दीपा भण्डारी, हेमा बोरा, लीला खोलिया, रीमा सतवाल व एसएसबी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments