HomeBreaking Newsभीषण आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

भीषण आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

छत्रपति संभाजीनगर | महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों सहित सात सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सभी शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना पुलिस फायर ब्रिगेड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्भाग्य से उस समय तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आगे कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है और विशेषज्ञ टीम की जांच के बाद इसका पता लगाया जाएगा।

इमारत में कुल 16 लोग थे, सात की जान गई

छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी उसमें कुल 16 लोग मौजूद थे। पहली मंजिल पर 7 लोग थे, तो दूसरी मंजिल पर 7 लोग और तीसरी मंजिल पर 2 लोग थे। इसमें पहली मंजिल पर मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है। शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments