HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग: बाल सुधार गृह से फरार सात में से दो किशोर...

हल्द्वानी ब्रेकिंग: बाल सुधार गृह से फरार सात में से दो किशोर बरामद, पांच की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। बालसुधार गृह से आज तड़के फरार हुए सात में से दो किशोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ब्यौमा जैन ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि बाकी किशोरों की तलाश जारी है। विभाग ने किशोरों की देखरेख के लिए तैनात किए गए चौकीदारों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : देखिए ऐसे भागे संप्रेक्षण गृृह से बाल अपराधी

हल्द्वानी। यहां के बाल सुधार गृह से फरार हुए सात बाल अपराधियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी है। फरार होने वाले बच्चों में राजपुरा , लालकुआं व मुखानी क्षेत्र निवासी किशोर शामिल है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

बच्चों के गायब होने के बाद उनके परिजनों में भी हड़कंप मच गया है। उन्होंने रजाई के खोलों को एक दूसरे से बांधकर लंबी रस्सी बनाई और उसके सहारे जमीन पर उतर कर परिसर की चाहरदीवारी कोी के सहारे लांघा और फरार हो गए। घटना आज तड़के तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। जब आज प्रातः चौकीदार महेंद्र पाल जब उनके कक्ष में गया तो बच्चों को वहां न पाकर उसन्र प्रबंधन को इकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : बाल संप्रेक्षण गृह से चोरी और एनडीपीएस एक्ट में पकड़े गए सात किशोर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

हल्द्वानी। महिला एवं बाल कल्याण एवं पुर्नवास केंद्र से चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े गए सात बच्चे आज तड़के केंद्र से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है। इन सातों किशोरों की उम्र 13 से 17 वर्ष के मध्य बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार इस केंद्र में दो मंजिलें हैं। धरातल पर गंभीर अपराधों से जुड़े छह किशोरों को रखा गया है जबकि प्रथम तल पर चोरी व एनडीपीएस एक्ट में पकड़े गए सात किशोरों को रखा गया है। आज सुबह जब कम्रचारी प्रथम तल पर गए तो वहां एक भी किशोर उपस्थित नहीं था। देखनो पर पता चला कि राजइयों के खोल निकाल कर उन्होंने उससे रस्सी बनाई और उसके सहारे वे पीछे की ओर जमीन पर उतर कर फरार हो गए। बताया गया है कि सातों किशोर आज सुबह तीन से चार बजे के बीच फरार हुए।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
एसपी सिटी जगदीश चंद्रा ने बताया कि फरार हुए किशोरों की तलाश के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें बनाई गई है। जल्दी ही केंद्र से भागे किशोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments