वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वन अधिकारियों से की चर्चा

0
वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वन अधिकारियों से की चर्चा
वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वन अधिकारियों से की चर्चा

पहाड़पानी वन विश्राम गृह में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संरक्षण कार्यों की समीक्षा

CNE REPORTER, पहाड़पानी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने मंगलवार को पहाड़पानी स्थित वन विश्राम गृह पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वन्यजीव संरक्षण, वनों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए प्राकृतिक आवासों और जैव विविधता को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

वन विश्राम गृह पहुंचने पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने न्यायमूर्ति आलोक मेहरा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद आयोजित संवाद के दौरान वन संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

न्यायमूर्ति मेहरा ने वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों के संरक्षण, वन क्षेत्रों की सुरक्षा तथा जैव विविधता को बनाए रखने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती चुनौतियों और इसके प्रभावी समाधान की आवश्यकता को भी महत्वपूर्ण विषय बताया। इस दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके प्राकृतिक रहवास को सुरक्षित रखने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में मौजूद वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाग की ओर से वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों और किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। वन क्षेत्रों की निगरानी, वन्यजीवों की सुरक्षा तथा संरक्षण संबंधी कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने संरक्षण कार्यों में जागरूकता, आपसी समन्वय और निरंतर प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में इन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने तथा मानव और वन्यजीवों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गौला रेंज विजय चन्द्र भट्ट के अतिरिक्त पूरन मेलकानी, अभय कुमार, बलवन्त भैसोड़ा, मनोज कैड़ा, सोबन सिंह, नीरज नेगी, गौरव बर्गली, सुरेश मेलकानी, खष्टी कुमार सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS