अल्मोड़ा: दुगालखोला में सातों—आठों महोत्सव का आगाज

👉 गौरा—महेश्वर के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, तीन दिन चलेगा महोत्सव सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां दुगालखोला में सातों—आठों महोत्सव का आज आगाज हो गया है।…

दुगालखोला में सातों—आठों महोत्सव का आगाज

👉 गौरा—महेश्वर के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, तीन दिन चलेगा महोत्सव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां दुगालखोला में सातों—आठों महोत्सव का आज आगाज हो गया है। गौरा महेश्वर की प्राण प्रतिष्ठा कर पारंपरिक तरीके से डोर एवं दुबड़े़ की पूजा की गई और इस दिन महिलाओं ने व्रत धारण किया।

मूर्ति की स्थापना की रस्म दुगालखोला में सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रमणि भट्ट के घर पर होती है। पूजा उपरांत महिला मंडली द्वारा भजन—कीर्तन, गीत एवं झोड़ा गायन किया जाता है। यह भव्य कार्यक्रम तीन दिनों तक चलता है। इसी क्रम में इस दफा 25 अगस्त को गौरा महेश्वर का डोला उठेगा और दुर्गा मंदिर दुगालखोला में विसर्जित किया जायेगा। इन तीन दिनों में दिन—रात सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं द्वारा किये जाएंगे। आज कार्यक्रम में तारा भट्ट, भागरथी गुरुरानी, भावना काडपाल, खष्टी भट्ट, संगीता भट्ट, कमला भट्ट, गंगा असवाल, हेमा पाण्डेय, आशा पाण्डेय, हिमन्तिका भट्ट, पुष्पा भट्ट, गीता पोखरिया, कौशल्या पाण्डेय, अंजलि पाण्डेय, कमला पाण्डेय, जानकी काण्डपाल सहित अनके महिलाएं शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *