HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: वरिष्ठ समाजसेवी रमेश पांडे ने जरूरतमंद को दिया खून

बागेश्वर: वरिष्ठ समाजसेवी रमेश पांडे ने जरूरतमंद को दिया खून

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज का हीमोग्लोबिन बहुत कम होने पर उसे रक्त की सख्त जरूरत हो गयी। जिस पर मरीज के परिजनों ने रेडक्रॉस के सदस्यों से मदद की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिला चिकित्सालय में भर्ती कठायतबाड़ा निवासी दिया जोशी के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के चलते एनीमिया की दिक्क्त हो गयी। चिकित्सकों द्वारा उन्हें रक्त चढ़ाने की सलाह दी गयी। जिस पर दिया के परिजनों द्वारा रेडक्रास के सदस्यों से मदद की अपील की। जिस पर रेडक्रास के प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक की अपील पर वरिष्ठ समाजसेवी व प्रमुख व्यापारी रमेश पांडेय द्वारा जिला रक्तकोष में रक्तदान कर दिया जोशी को जीवनदान दिया। जिस पर दिया के परिजनों ने श्री पांडेय व रेडक्रास समिति का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments