HomeUttarakhandAlmoraBreaking News : सिरसा के लिए बन रहे लिंक मार्ग निर्माण की...

Breaking News : सिरसा के लिए बन रहे लिंक मार्ग निर्माण की धीमी गति पर बिफरे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या, कहा कुमाऊं कमिश्नर से करेंगे वार्ता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नैनीताल हेम आर्या ने क्षेत्र भ्रमण के तहत ग्राम सिरसा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही लिंक रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की धीमी गति एवं ग्रामीणों द्वारा उठाई जा रही आपत्तियों की अनसुनी किये जाने पर गहरा असंतोष जाहिर किया। साथ ही इस संबंध में कुमाऊं कमिश्नर से वार्ता कर समस्या का कोई हल अतिशीघ्र निकालने का आश्वासन भी दिया।

हेम आर्या ने निरीक्षण के दौरान कहा कि पीएमजेसीवाई के तहत चल रहा सड़क निर्माण का कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। इस कार्य में जहां एक ओर अनावश्यक रूप से देरी हो रही है, वहीं ग्रामीणों द्वारा उठाई गई आ​पत्तियों की कोई सुनवाई किसी स्तर पर आज की तारीख तक नही हो पाई है। यह बात बड़ी चिंता में डालने वाली है।

इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बताया कि इस मार्ग का निर्माण 04 साल पहले शुरू हुआ था। तब से अब तक यह अधर में लटका है। इसके ​अलावा जहां से सर्वे विभाग द्वारा करवाई गई थी, वहां से इसका निर्माण कार्य नही हो रहा है। कांग्रेसी नेता हेम आर्या ने आश्वस्त किया कि वह इस संबंध में कुमाऊं कमीश्नर से वार्ता करेंगे। साथ ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करवाने में पूरी तत्परता से प्रयास करेंगे। जितना भी उनके स्तर पर सम्भव होगा वह इसके लिए करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में एक तो नये कार्य हो नही रहे और जो चल भी रहे हैं वह आधे—अधूरे छोड़ दिये गये हैं। आम जन मानस की सुनने वाला कोई नही है और भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी अधिकारी भी बेलगाम हो चुके हैं। सरकार केवल कोरे आश्वासन के सहारे जनता को छलने का काम कर रही है। जिसकी बानगी हर जगह देखी जा सकती है।इस मौके पर हेम आर्या के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र त्रिपाठी, मदन सुयाल, ग्राम प्रधान सुयालबाड़ी हंसा सुयाल, कुबेर जीना, खीम सिंह जीना, आनंद जीना, त्रिलोक जीना आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments