HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बाजपेयी को...

लालकुआं : भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बाजपेयी को श्रद्धांजलि

लालकुआं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जंयती बड़ी ही सादगी के साथ मनायी। साथ ही नगर के सभी बूथों में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का प्रचार किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस मौके भाजपा नेताओं ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित व वरिष्ठ साहित्यकार आशा शैली को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

लालकुआं : अपने घर बिंदुखत्ता लौट रहे सैनिक की ट्रेन से गिरकर मौत

यहां नगर के जवाहर नगर वार्ड नंबर तीन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की 96वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की नीतियों पर चलते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार गरीबों की मदद कर रही है। समाज के सभी वर्गों के लोगों के सम्मान के लिए सरकार काम कर रही है तथा स्वार्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ने हमेशा सामाजिक समरसता और एकता पर बल दिया जिसके लिए समाज का हर व्यक्ति उनका सम्मान करता आ रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : सुपरस्टार रजनीकांत अस्पताल में भर्ती

उन्होंने हमेशा देश के गौरव को बढ़ाने के लिए काम किया। अटल बिहारी बाजपेयी देश के उन महापुरुषों में थे जो राष्ट्रहित में दलीय सीमा से ऊपर उठाकर काम करते रहे। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, महामंत्री राजकुमार सेतिया, अरुण प्रकाश बाल्मीकि विनोद श्रीवास्तव, युवा नेता बॉबी संम्भल, गामा गुर्जर, संजय अरोड़ा, प्रेम नाथ पंडित, ममता चौहान, राज्यलक्ष्मी पंडित, दीवान सिंह बिष्ट, अनिल सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लालकुआं न्यूज़ : हरिद्वार में बच्ची से बलात्कार के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का दहन किया पुतला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments