HomeUttarakhandBageshwarदुःखद- वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कोरंगा नहीं रहे, बागेश्वर में फैली शोक की...

दुःखद- वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कोरंगा नहीं रहे, बागेश्वर में फैली शोक की लहर

👉 सरयू गोमती संगम पर अंतिम संस्कार, शोक संवेदनाओं का तांता

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कोरंगा का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। सरयू-गोमती संगम पर उनका नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। शोक में आज टैक्स बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता कार्यों से विरत रहे।

खड़ी बाजार बागनाथ गली निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कोरंगा शुक्रवार की सुबह वह लगभग सात बजे तहसील रोड स्थित अपने कार्यालय आ गए। स्वजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ। चिंता होने पर उनका बेटा उनकी खोजबीन को कार्यालय तक पहुंचा। जहां वह कुर्सी से लेटे हुए मिले। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक डा. गुंजन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एडवोकेट कोरंगा के निधन की खबर शहर में आग की तरह फैल गयी। जिसने भी सुना वह अस्पताल की ओर भागने लगे। चिकित्सालय से प्राप्त सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंपा। अपराह्न बाद सरयू-गोमती संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे दो बच्चों, पत्नी और माता-पिता को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। इधर, उनके निधन पर बिभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया। टैक्स बार के अधिवक्ता कार्यों से विरत रहे।

शोक सभा में अधिवक्ता राजेश रौतेला, सचिव बीना कोरंगा, रघुवर, हरेंद्र माजिला, हरीश भट्ट, रंजीत, हेमंत गोस्वामी आदि उपस्थित थे। इधर बार एसोसिएशन के गोविंद भंडारी, हरीश जोशी, कुंदन धपोला, कुंडल धपोला, गिरीश कोरंगा, घनानंद जोशी, मनोज जोशी, हितेश धपोला, इंद्र सिंह धामी, दिग्विजय जनोंटी, उमेश पांडेय, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, खड़क कार्की , चंचल पपोला, सहित विधायक सुरेश गड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, भैरव नाथ टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, नगर पंचायत कपकोट के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, गोपा धपोला, भगत रावल, कुंदन परिहार, शिव सिंह बिष्ट, किशन मलड़ा आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments