HomeUttarakhandAlmoraAlmora : लूट—खसोट का माध्यम बना सेल्फ फाइनेंस कोर्स, सांसद टम्टा को...

Almora : लूट—खसोट का माध्यम बना सेल्फ फाइनेंस कोर्स, सांसद टम्टा को सौंपा ज्ञापन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा के अल्मोड़ा आगमन पर पूर्व छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत ने उन्हें एसएसजे विश्वविद्यालय में बीएससी पाठ्यक्रम में सेल्फ फाइनेंस कोर्स को बन्द किये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में बीएससी पाठ्यक्रम में सेल्फ फाइनेंस कोर्स को संचालित करके दूर दराज़ से आने वाले विद्यार्थियों से पैसे लूटने का काम किया जा रहा है। नवसृजित विश्वविद्यालय पहाड़ी क्षेत्रों के गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से बनाया गया है, परन्तु विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स को संचालित करके ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से वंचित करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छात्र प्रशासन से लगातार सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम को बन्द किये जाने के सम्बन्ध में वार्तालाप और विरोध कर रहे हैं, परन्तु प्रशासन द्वारा निरन्तर छात्र-छात्राओं की आवाज़ को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने आशा जताई कि सांसद टम्टा विश्वविद्यालय के हित में और शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ छात्र-छात्राओं की आवाज़ को उत्तराखण्ड सरकार के सम्मुख रखेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments