HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कल इन जगहों पर लागू रहेगी धारा—144

अल्मोड़ा: कल इन जगहों पर लागू रहेगी धारा—144

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा आयोजित होने जा रही समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 के मद्देनजर कल रविवार को अल्मोड़ा परगना अंतर्गत पड़ने वाले 14 परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश उप जिला मजिस्ट्रेट सदर एनएस नगन्याल ने जारी किया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्रभारी उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर एनएस नगन्याल ने बताया कि 17 दिसंबर, 2023 यानी कल उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 (वस्तुनिष्ठ) पूर्वान्ह् 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक परगना अल्मोड़ा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में होनी है।उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन में कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने की सम्भावना है। इसी कारण परगना अल्मोड़ा अन्तर्गत पड़ने वाले परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के सम्पादन में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 17 दिसंबर 2023 को पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के प्राविधानों के तहत निषेधाज्ञायें लागू रहेगी, बशर्ते कि इससे पूर्व इसे निरस्त न कर दिया जाय। यह परीक्षा अल्मोड़ा नगर के 14 परीक्षा केंद्रों एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक, होली एंजेल पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी अल्मोड़ा, जीआईसी अल्मोड़ा, रैम्जे इंटर कॉलेज, एसएसजे लोवर कैंपस, एसएसजे मिडिल कैंपस, एसएसजे अपर कैंपस, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम, विवेकानंद इंटर कॉलेज एवं स्प्रिंग डेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments