HomeUttarakhandBageshwarमौसमी मार: तेज आंधी ने उड़ाई नींद, गरुड़-दुगनाकुरी की रातभर बत्ती गुल

मौसमी मार: तेज आंधी ने उड़ाई नींद, गरुड़-दुगनाकुरी की रातभर बत्ती गुल

➤ बागेश्वर जिले के गरूड़ व दुगानाकुरी तहसीलों में बुरी तरह प्रभावित रही बड़ी आबादी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गुरुवार रात आए तेज अंधड़, बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण गरुड़ और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवाओं और पेड़ों के गिरने से बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा, जिसके चलते हजारों उपभोक्ताओं को लंबे समय तक अंधेरे में रहना पड़ा।

गरुड़ क्षेत्र में शुक्रवार को लगभग 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। बिजली न होने के कारण लोगों के मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए और बिजली से चलने वाले उपकरण ठप हो गए। आटा चक्की, धान कुटाई मशीनों समेत अन्य घरेलू और व्यावसायिक उपकरणों के ठप रहने से लोगों की समस्याएं और बढ़ गईं। स्थानीय निवासी दीपचंद पाठक ने कहा कि लंबे समय तक बिजली कटौती के कारण कई जरूरी कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने विद्युत आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू करने की मांग की। दुगनाकुरी में गुरुवार शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जो रात करीब 10 बजे के बाद बहाल हो सकी। लगभग छह घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी देवेंद्र पांडे ने कहा कि हल्की वर्षा में बिजली कटने से लोग परेशान हैं। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मो. अफजल ने बताया कि खराब मौसम के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनें प्रभावित हुई हैं। बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए विभागीय कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं और जल्द ही सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments